क़ुरआन मजीद - हिन्दी अनुवाद, मुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान
1. Al-Fatihah (The Opening)
1 अल्लाह के नाम से जो बड़ा कृपालु और अत्यन्त दयावान हैं।
2 प्रशंसा अल्लाह ही के लिए हैं जो सारे संसार का रब हैं
3 बड़ा कृपालु, अत्यन्त दयावान हैं
4 बदला दिए जाने के दिन का मालिक हैं
5 हम तेरी बन्दगी करते हैं और तुझी से मदद माँगते हैं
6 हमें सीधे मार्ग पर चला
7 उन लोगों के मार्ग पर जो तेरे कृपापात्र हुए, जो न प्रकोप के भागी हुए और न पथभ्रष्ट