Index  Previous  Next 

View in: Unicode Quran | Pickthall | Palmer | Rodwell | Yusuf Ali | Hindi


क़ुरआन मजीद - हिन्दी अनुवाद, मुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान


95. At-Tin (The Fig)

1 साक्षी है तीन और ज़ैतून

2 और तूर सीनीन,

3 और यह शान्तिपूर्ण भूमि (मक्का)

4 निस्संदेह हमने मनुष्य को सर्वोत्तम संरचना के साथ पैदा किया

5 फिर हमने उसे निकृष्टतम दशा की ओर लौटा दिया, जबकि वह स्वयं गिरनेवाला बना

6 सिवाय उन लोगों के जो ईमान लाए और जिन्होंने अच्छे कर्म किए, तो उनके लिए कभी न समाप्त होनेवाला बदला है

7 अब इसके बाद क्या है, जो बदले के विषय में तुम्हें झुठलाए?

8 क्या अल्लाह सब हाकिमों से बड़ा हाकिम नहीं हैं?

Index  Previous  Next