क़ुरआन मजीद - हिन्दी अनुवाद, मुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान
97. Al-Qadr (The Majesty)
1 हमने इसे क़द्र की रात में अवतरित किया
2 और तुम्हें क्या मालूम कि क़द्र की रात क्या है?
3 क़द्र की रात उत्तम है हज़ार महीनों से,
4 उसमें फ़रिश्तें और रूह हर महत्वपूर्ण मामलें में अपने रब की अनुमति से उतरते है
5 वह रात पूर्णतः शान्ति और सलामती है, उषाकाल के उदय होने तक