क़ुरआन मजीद - हिन्दी अनुवाद, मुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान
99. Al-Zilzal (The Shaking)
1 जब धरती इस प्रकार हिला डाली जाएगी जैसा उसे हिलाया जाना है,
2 और धरती अपने बोझ बाहर निकाल देगी,
3 और मनुष्य कहेगा, "उसे क्या हो गया है?"
4 उस दिन वह अपना वृत्तांत सुनाएगी,
5 इस कारण कि तुम्हारे रब ने उसे यही संकेत किया होगा
6 उस दिन लोग अलग-अलग निकलेंगे, ताकि उन्हें कर्म दिखाए जाएँ
7 अतः जो कोई कणभर भी नेकी करेगा, वह उसे देख लेगा,
8 और जो कोई कणभर भी बुराई करेगा, वह भी उसे देख लेगा