Index  Previous  Next 

View in: Unicode Quran | Pickthall | Palmer | Rodwell | Yusuf Ali | Hindi


क़ुरआन मजीद - हिन्दी अनुवाद, मुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान


102. At-Takathur (The Abundance of Wealth)

1 तुम्हें एक-दूसरे के मुक़ाबले में बहुतायत के प्रदर्शन और घमंड ने ग़फ़़लत में डाल रखा है,

2 यहाँ तक कि तुम क़ब्रिस्तानों में पहुँच गए

3 कुछ नहीं, तुम शीघ्र ही जान लोगे

4 फिर, कुछ नहीं, तुम्हें शीघ्र ही मालूम हो जाएगा -

5 कुछ नहीं, अगर तुम विश्वसनीय ज्ञान के रूप में जान लो! (तो तुम धन-दौलत के पुजारी न बनो) -

6 अवश्य ही तुम भड़कती आग से दो-चार होगे

7 फिर सुनो, उसे अवश्य देखोगे इस दशा में कि वह यथावत विश्वास होगा

8 फिर निश्चय ही उस दिन तुमसे नेमतों के बारे में पूछा जाएगा

Index  Previous  Next