क़ुरआन मजीद - हिन्दी अनुवाद, मुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान
101. Al-Qari'ah (The Calamity)
1 वह खड़खड़ानेवाली!
2 क्या है वह खड़खड़ानेवाली?
3 और तुम्हें क्या मालूम कि क्या है वह खड़खड़ानेवाली?
4 जिस दिन लोग बिखरे हुए पतंगों के सदृश हो जाएँगें,
5 और पहाड़ के धुन के हुए रंग-बिरंग के ऊन जैसे हो जाएँगे
6 फिर जिस किसी के वज़न भारी होंगे,
7 वह मनभाते जीवन में रहेगा
8 और रहा वह व्यक्ति जिसके वज़न हलके होंगे,
9 उसकी माँ होगी गहरा खड्ड
10 और तुम्हें क्या मालूम कि वह क्या है?
11 आग है दहकती हुई