क़ुरआन मजीद - हिन्दी अनुवाद, मुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान
106. Al-Quraish (The Quraish)
1 कितना है क़ुरैश को लगाए और परचाए रखना,
2 लगाए और परचाए रखना उन्हें जाड़े और गर्मी की यात्रा से
3 अतः उन्हें चाहिए कि इस घर (काबा) के रब की बन्दगी करे,
4 जिसने उन्हें खिलाकर भूख से बचाया और निश्चिन्तता प्रदान करके भय से बचाया