Index  Previous  Next 

View in: Unicode Quran | Pickthall | Palmer | Rodwell | Yusuf Ali | Hindi


क़ुरआन मजीद - हिन्दी अनुवाद, मुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान


107. Al-Ma'un (Acts of Kindness)

1 क्या तुमने उसे देखा जो दीन को झुठलाता है?

2 वही तो है जो अनाथ को धक्के देता है,

3 और मुहताज के खिलाने पर नहीं उकसाता

4 अतः तबाही है उन नमाज़ियों के लिए,

5 जो अपनी नमाज़ से ग़ाफिल (असावधान) हैं,

6 जो दिखावे के लिए कार्य करते हैं,

7 और साधारण बरतने की चीज़ भी किसी को नहीं देते

Index  Previous  Next