Index  Previous  Next 

View in: Unicode Quran | Pickthall | Palmer | Rodwell | Yusuf Ali | Hindi


क़ुरआन मजीद - हिन्दी अनुवाद, मुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान


111. Al-Lahab (The Flame)

1 टूट गए अबू लहब के दोनों हाथ और वह स्वयं भी विनष्ट हो गया!

2 न उसका माल उसके काम आया और न वह कुछ जो उसने कमाया

3 वह शीघ्र ही प्रज्वलित भड़कती आग में पड़ेगा,

4 और उसकी स्त्री भी ईधन लादनेवाली,

5 उसकी गरदन में खजूर के रेसों की बटी हुई रस्सी पड़ी है

Index  Previous  Next