Index  Previous 

View in: Unicode Quran | Pickthall | Palmer | Rodwell | Yusuf Ali | Hindi


क़ुरआन मजीद - हिन्दी अनुवाद, मुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान


114. An-Nas (The Men)

1 कहो, "मैं शरण लेता हूँ मनुष्यों के रब की

2 मनुष्यों के सम्राट की

3 मनुष्यों के उपास्य की

4 वसवसा डालनेवाले, खिसक जानेवाले की बुराई से

5 जो मनुष्यों के सीनों में वसवसा डालता हैं

6 जो जिन्नों में से भी होता हैं और मनुष्यों में से भी

Index  Previous